75वें आज़ादी के महोत्सव पर सशस्त्रबलों को विशेष मेडल देने की तैयारी !

भारत के स्वतंत्रता की 75 साल पूरे हो गए है । देश इस मौके पर 75वा 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है।

भारत के स्वतंत्रता की 75 साल पूरे हो गए है । देश इस मौके पर 75वा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। 75वीं वर्षगांठ के शुभ दीन पर भारतीय सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएएफपी) के सदस्यों को नवरचित विशेष पदक प्रदान किए जाएंगे।

आपको बता दे कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जो मेडल इस बार दिए जायेंगे। उस मेडल में आगे की तरफ अशोक सिंह और पीछे की तरफ अशोक चक्र होगा।

‘कप्रो-निकल मिश्र’ धातु के पदक

सरकारी अधिसूचना के अनुसार , पदक ‘ कप्रो-निकल मिश्र’ धातु से बने होते हैं । जिसकी लागत 96 रुपए प्रति पदक पड़ता हैं। राज्य सरकारों द्वारा पदक की लागत संबंधित खर्च वहन की जाएगी।

हर 25 साल की परंपरा

भारत में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को हर 25 साल में इस तरह के पदक देने की परंपरा चली आ रही है।

इससे पहले यह पदक भारत की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘ 15 अगस्त 1997’ को प्रदान किया गया था।

50वां स्वतंत्रता पदक

भारत में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को जो पदक 1997 में दिए गए पदक उसमे लाल किले की एक छवि थी जिस पर अंग्रेजी में रिम ​​के साथ ‘स्वतंत्रता की 50 वीं वर्षगांठ ‘1947-1997’ लिखा हुआ था।

साथ ही भारत के नक्शे को पदक के पीछे की तरफ चित्रित किया गया था। यह पदक सेना, नौसेना और वायु सेना, प्रादेशिक सेना, अन्य रिजर्व बलों, रेलवे पुलिस बल, अर्धसैनिक बलों, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा संगठन और अग्निशमन सेवाओं सहित सभी सेवारत कर्मियों को प्रदान किया गया।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button