विवाह तय होने की सम्भावना, रुका हुआ धन मिलेगा वापस, जाने आज का राशिफल !
व्यापार में पहले से अधिक लाभ होगा।अपने से बड़ों की इज़्ज़त करो। जरूरत पड़ने पर अपने भाई की मदद लें। सूर्य को जल अर्पित...

जानें कि आज आपके लिए भाग्य में क्या है। राशि के अनुसार ज्योतिष गुरु शक्तिकांत के इन त्वरित सुझावों का पालन करें।
मेष-
व्यापार में पहले से अधिक लाभ होगा।अपने से बड़ों की इज़्ज़त करो। जरूरत पड़ने पर अपने भाई की मदद लें। सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- आसमानी नीला
वृष-
नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेगा। अपने बड़ों से सलाह लें। शाम तक समय आपके अनुकूल है। गुलाबी रंग की वस्तु का दान करें।
शुभ रंग- नारंगी
मिथुन-
पारिवारिक समस्याओं का अंत होगा। नया वाहन खरीदने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग- बैंगनी
कर्क-
सेहत में सुधार होगा। अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। चावल मिश्री का दान करें।
शुभ रंग- पीला
सिंह-
रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश न करें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। सूर्य मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- सफेद
कन्या-
नौकरी में सफलता मिलेगी। नया घर खरीदने की संभावना है। किसी महिला की मदद जरूर करें। भगवान गणेश के मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- नारंगी
तुला-
विवाह तय होने की संभावना है। किसी भी काम में लापरवाही न करें। अपने राज़ किसी से शेयर न करें। भगवान विष्णु को केसर का भोग लगाएं।
शुभ रंग- गाजर
वृश्चिक-
प्रॉपर्टी के मामले सुलझेंगे। नौकरी में परिवर्तन होगा। अपने ख़र्चों पर लगाम लगाएं। दोपहर में मिठाई का दान करें।
शुभ रंग- नारंगी
धनु-
काम का दबाव रहेगा। अपने रिश्ते को टूटने न दें। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। केले किसी जरूरतमंद को दें।
शुभ रंग- लाल
मकर-
दोपहर के बाद जरूरी काम बनेंगे. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जल्द संतान हो सकती है। दुर्गा कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- गेरुआ
कुम्भ-
मनचाही जगह की ओर बढ़ेंगे. दोस्त के साथ घूमने जाएं। अपने परिवार के साथ समय बिताओ। हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला
मीन-
दिन आलस्य से भरा रहेगा। अपना काम दोपहर तक कर लें। आज किसी से दोस्ती न करें। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- सुनहरा
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।