Politics: भाजपा ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, अशोक गहलोत पर भी कसा तंज !

देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) की। पीसी में उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे से लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के दिए रेप और महिलाओं के बयान को लेकर कांग्रेस पर जम के हमला बोला है।

देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) की। पीसी में उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे से लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के दिए रेप और महिलाओं के बयान को लेकर कांग्रेस पर जम के हमला बोला है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। वहीं, नेशनल हेराल्ड केस की जांच पर कांग्रेस विरोध के बहाने दंगा और बवाल करने की कोशिश में लगी है।

राहुल-सोनिया को विरासत में मिला भ्रष्टाचार- पात्रा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने नेशनल हेराल्ड मामले पर बात करते हुए कहा, यह केस 2013 का है और 1960 में कांग्रेस के अंदर ही, चार बार के उत्तर प्रदेश के सीएम रहे चंद्रभानु गुप्ता की एक किताब अब छपी है। जिसमें उन्होंने नेशनल हेराल्ड की फंडिंग को लेकर कई प्रकार के सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, चंद्रभानु गुप्ता ने लिखा है, ये अखबार, जवाहर लाल नेहरू और इंदरा गांधी को महिमामंडित करने के लिए है और इसकी फंडिंग में गड़बड़ी है। अगर कोई एजेंसी इसकी फंडिंग की जांच कर ले तो बहुत बड़ा खुलासा हो जाएगा। संबित ने कहा, ये नेहरू परिवार तब भी भ्रष्टाचारी था और आज भी है। राहुल-सोनिया को ये विरासत में मिला है।

Related Articles

Sambit Patra On Congress BJP attack on Gehlot statement saidtelling false to the victim women Sambit Patra On Congress: गहलोत के बयान पर BJP का हमला, कहा, पीड़ित महिलाओं को बता रहे झूठा

सीएम गहलोत पर भी साधा निशाना !

संबित पात्रा ने पीसी में आगे बात करते हुए राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने रेप और महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, उनका महिलाओं को लेकर यह बयान असंवेदनशील है। बता दें, राजस्थान में रेप मामलों पर बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि, यहां पर क्राइम कंट्रोल में है। रेप की घटनाएं कौन करता है? कोई विदेशी आता है क्या? अधिकांश घटनाएं परिवार के जान-पहचान वाले लोग ही करते हैं, उनके रिलेटिव करते हैं। परिवार के मिलने वाले होते हैं, जान पहचान वाले होते हैं। रिश्तेदार होते हैं। अधिकांश जगह वो ही करते हैं।

Sambit Patra slams Mamata, says Bengal No.1 in post-poll violence | Cities News,The Indian Express

अर्थव्यवस्था में भारत ने ब्रिटेन को छोड़ा पीछे !

संबित पात्रा ने आगे कहा कि भारत ने ब्रिटेन को अपने कब्जे में ले लिया है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। कभी हम पर शासन करने वाला अब अर्थव्यवस्था में हमसे पीछे है। हालांकि, कांग्रेस अपनी औपनिवेशिक मानसिकता को छोड़ने में असमर्थ है।

BJP spokesperson Sambit Patra says, why would anybody spy on Rahul Gandhi? He is even unable to run Congress | Catch News

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button