अयोध्या मामले में आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये बड़ी बातें …..

अगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, महेश के नेतृत्व में चार मोटरसाइकिलों पर कुल आठ लोगों ने मस्जिदों के बाहर आपत्तिजनक पोस्टर और वस्तुओं को फेंक दिया

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दंगा भड़काने की कोशिशों का खुलासा हो गया हैं। कुछ बदमाशों ने जालीदार टोपी पहनकर आपत्तिजनक पर्चे और मांस के टुकड़े धार्मिक स्थलों पर फेंके। जानकारी मिलते ही अयोध्या पुलिस सतर्क हो गई। अयोध्या पुलिस ने गुरुवार को सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।

ये हैं आरोपी :
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश कुमार मिश्रा, प्रत्यूष श्रीवास्तव, नितिन कुमार, दीपक कुमार गौर उर्फ ​​गुंजन, बृजेश पांडे, शत्रुघ्न प्रजापति और विमल पांडे के रूप में हुई है, ये सभी अयोध्या के रहने वाले हैं। अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि, इस घटना को 11 लोगों ने अंजाम दिया, जिनमें से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य चार फरार हैं।

महेश कुमार मिश्रा मुख्य साजिशकर्ता:
जांच के दौरान पता चला कि महेश कुमार मिश्रा मुख्य साजिशकर्ता था और उसने अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हालिया घटना के विरोध में बृजेश पांडे के घर पर साजिश रची थी। यह भी पता चला कि बुधवार की रात आरोपी पहले बेनीगंज तिराहा पहुंचे जहां पीआरवी की गाड़ी देखकर बेनीगंज मस्जिद पर योजना को अंजाम नहीं दे सके और इस तरह अन्य मस्जिदों में चले गए। उन्होंने अयोध्या की मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला, तत्शाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन मस्जिद और दरगाह जेल के पीछे गुलाब शाह दरगाह पर आपत्तिजनक पोस्टर और वस्तुएं फेंक दीं। पुलिस ने यह भी कहा कि गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से तीन आरोपियों का पिछला आपराधिक इतिहास रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button