राज्यसभा में PM Modi का कांग्रेस पर हमला कहा, “नेहरू लिखने में क्यों आती है शर्म ?”
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने चुटीले अंदाज में सदन में कांग्रेस पर...

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने चुटीले अंदाज में सदन में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि नेहरू सरनेम लिखने में गांधी परिवार को शर्म क्यों आती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को यह भी समस्या है कि हमारी योजनाओं के नाम संस्कृत भाषा में क्यों हैं।
नेहरू सरनेम लिखने में शर्म क्यों आती है :-
अपनी बात को जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की 650 योजनाओं में गांधी-नेहरू परिवार का नाम था। उन्हें समस्या है कि हम अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों में नेहरू जी का नाम क्यों छोड़ते हैं। लेकिन एक बात मेरी समझ में नहीं आती कि नई पीढ़ी (गांधी परिवार) के लोग अपने सरनेम में नेहरू लिखने में शर्म क्यों महसूस करते हैं। आखिर उन्होंने (नेहरू) क्या किया था? यह देश किसी परिवार या किसी के बाप की जागीर नहीं है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘कांग्रेस ने नफरत फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और हमने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी है।’ पीएम मोदी ने कहा कि जिन्हें नौकरी और रोजगार का फर्क नहीं पता वो आज हमें उपदेश दे रहे हैं। आज रक्षा क्षेत्र में 350 से अधिक निजी कंपनियां काम कर रही हैं। एक लाख करोड़ रुपये की रक्षा सामग्री का निर्यात किया गया है।
कांग्रेस ने 90 बार गिराईं लोकतांत्रिक सरकारें:-
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई सरकारों को गिराने के लिए कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा, ‘जो लोग आज विपक्ष में बैठे हैं, उन्होंने सहकारी संघवाद की धज्जियां उड़ा दीं। कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 को लागू करके 90 बार लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिराया। इंदिरा गांधी ने 356 को लागू करके 50 बार सरकारें गिराईं।
यह कांग्रेस ही थी जिसने तमिलनाडु में करुणानिधि की सरकार को गिराया। शरद पवार, जो एक युवा सीएम थे, उन्हें भी कांग्रेस ने हटा दिया था। एनटीआर की सरकार को कांग्रेस ने तब गिराया था जब वह इलाज के लिए अमेरिका गए थे। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब राजभवन को कांग्रेस कार्यालय बनाया जाता था।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।