जनजातिय गौरव दिवस पर PM मोदी आ रहे झारखण्ड,जानिए कार्यक्रम की पूरी लिस्ट
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं झारखंड । 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर पीएम मोदी जायेंगे खूंटी ।

रांची डेस्क: जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आ रहे हैं। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर पीएम मोदी उनके जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू जाएंगे। पीएम उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। फिर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। बताते चलें कि पीएम मोदी के खूंटी आगमन को लेकर भगवान बिरसा मुंडा के गांव का कायाकल्प किया जा रहा है।
कार्यक्रम में हुआ बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बताते दें की इस कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री दो दिनों तक झारखंड दौरे पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री 15 नवंबर को रांची आने वाले थे। लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। नये कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री 15 नवंबर की जगह 14 नवंबर को ही रांची पहुंच जायेंगे।
14 नवंबर को एयरपोर्ट पहुंचेंगे
बता दें कि पीएम 14 नवंबर को करीब 8 बजे विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। 14 नवंबर को प्रधानमंत्री राजभवन में ही डिनर करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को खूंटी जाने से पहले प्रधानमंत्री रांची के जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय जायेंगे। करीब 15 से 20 मिनट संग्रहलाय में समय व्यतीत करने के बाद प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू जायेंगे। इस संशोधित कार्यक्रम को लेकर रांची और खूंटी जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य के अन्य वरीय पदाधिकारी अब नये सिरे से तैयारियों में लग गये हैं। प्रधानमंत्री करीब 18 घंटे से ज्यादा समय झारखंड में व्यतीत करेंगे।
देखिये यहां कार्यक्रम की पूरी लिस्ट
14 नवंबर: रात्रि 8 बजे प्रधानमंत्री का विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन।
8 बजकर 10 मिनट पर एयरपोर्ट से राजभवन के लिए प्रस्थान।
8 बजकर 30 मिनट पर राजभवन आगमन, रात्रि का भोजन और विश्राम।
15 नवंबर: सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में आगमन, प्रधानमंत्री करीब 15 मिनट से ज्यादा समय यहां व्यतीत करेंगे।
10 बजकर 30 मिनट पर खूंटी स्थित बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे।
11 बजकर 30 मिनट पर पीएम मोगी खूंटी में ही जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।