PM मोदी ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन !

हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा ।

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी- न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए AI आधारित सेंसर लगे हैं।

Atal Setu Bridge :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यानि आज समुद्र

नागरिकों की ‘आवाजाही में आसानी’ में सुधार

प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करके नागरिकों की ‘आवाजाही में आसानी’ में सुधार करना है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप, मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL), जिसे अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है, बनाया गया है, दिसंबर 2016 में प्रधान मंत्री द्वारा पुल की आधारशिला रखी गई थी। यह 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर 16.5 किलोमीटर और जमीन पर लगभग 5.5 किलोमीटर है।

PM Modi Inauguration Atal Setu In Mumbai Today Know The Specialty Of The  Bridge | Atal Setu Inauguration: पीएम मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन, अब  घंटों का सफर मिनटों में

देश का सबसे लंबा समुद्री पुल

यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा ,इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। पीएम मोदी ने अटल सेतु के निर्माण के लिए दिसंबर 2016 में आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण सात साल में पूरा लगा ,इस ब्रिज से आने-जाने का का कुल टोल 375 रुपये होगा।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button