#आफत : 300 के पार पहुंच सकते है पेट्रोल के दाम !
खबर आ रही है कि देश में पेट्रोल की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा हो सकता है, मुख्य कारण रूस के द्वारा कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ाए जाना है
देश में लगातार बढ़ती महंगाई के कारण जनता त्रस्त है। लगभग हर चीजों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
कच्चे तेल में तेज़ी
इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि देश में पेट्रोल की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा हो सकता है। पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने का मुख्य कारण रूस के द्वारा कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ाए जाना है। आपको बता दें रूस कच्चा तेल ₹380 प्रति बैरल कर सकता है।
आम आदमी पर महंगाई का बोझ
भारत में पेट्रोल की कीमत करीब 300 के पार पहुंच सकती है। आपको बता दें वर्तमान में भारत में लगभग सभी जगह पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। ऐसे में पेट्रोल की कीमतों में इज़ाफ़ा आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का काम करेगी।