नशा उन्मूलन के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

शहर में बढ़ते नशे की प्रवृत्तियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जमशेदपुर नागरिक परिषद एवं ज़िला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।

जमशेदपुर:  शहर में बढ़ते नशे की प्रवृत्तियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जमशेदपुर नागरिक परिषद एवं ज़िला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।

कई लोग नशे की चपेट में

शहर में युवा वर्ग नशे की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं। नशे की चपेट में आने से कई घर बर्बाद हो रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक नशे की चपेट में आ चुके हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि आत्महत्या से लेकर अपराधी घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जमशेदपुर नागरिक परिषद और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया गया  और  घूम घूम कर लोगों को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया । ताकि युवा पीढ़ी की चपेट में ना आए नशे से अपने आप को दूर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button