ईवीएम का ग़लत इस्तेमाल रोकने के विषय में लिए सेक्युलर पार्टियों को पर्याप्त प्रयास करने होंगे: मौलाना सज्जाद नोमानी !
देश में महज कुछ ही महीने में लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले है उसी के साथ ही भारत के दक्षिण राज्यों समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए
देश में महज कुछ ही महीने में लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले है उसी के साथ ही भारत के दक्षिण राज्यों समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए जिसके बाद चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद देश में एक बार फिर EVM मशीन पर कई सवाल उठने लगे, इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रख्यात इस्लामी विद्वान मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी से मुलाकात कर देश के मौजूदा हालात पर विचार विमर्श किया साथ ही उन्होंने ईवीएम मशीनों का गलत इस्तेमाल पर भी अपनी राय साझा की।
भारत सेक्युलरिज्म के साथ ही जुड़ा रह पाएगा
प्रख्यात इस्लामी विद्वान मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर देश के मौजूदा हालात पर विचार विमर्श हुआ है। मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि भारत सेक्युलरिज्म के साथ ही जुड़ा रह पाएगा, अगर ये टूटा तो देश के टुकड़े हो जाएंगे। आपको बता दें मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी अपने चिकित्सा परीक्षण के लिए लखनऊ आए हुए थे। जिस बीच पूर्व मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात हुई।
EVM मशीन को लेकर वक्त की चिंता
मौलाना सज्जाद नोमानी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से देश के हालात पर भी चर्चा हुई। जहां उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो हालात पूरे देश में हैं, वो हर देश प्रेमी के लिए चिंता का विषय है।इसके साथ ही ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे दक्षिण भारत से साफ हो गई है। अगर ईवीएम मशीनों का गलत इस्तेमाल न होता तो कई राज्यों के नतीजे अलग होते। मौलाना नोमानी ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि अखिलेश यादव जी गठबंधन की मीटिंग में शामिल रहे। उन्होंने गठबंधन को यकीन दिलाया कि देशहित में वो सीट बंटवारे को लेकर जो सर्वसम्मति से फैसला होगा, उस पर अमल करने को तैयार हैं।
गौरतलब हो कि फिलहाल सपा उत्तर प्रदेश के 65 लोकसभा सीटों पर पूरी तैयारी कर रही है। इसके साथ ही मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि सेक्युलर वर्ग के लोग “आइडिया आफ इंडिया” को अच्छी तरह समझते हैं। देश की असल खूबसूरती अनेकता में एकता है। हमारे संविधान के निर्माताओं ने देशवासियों को ऐसा संविधान दिया है जिसमें भाषा, रंग रूप, खान पान और परम्पराओं में विभिन्नता होते हुए भी पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया जिसे संविधान बदल कर तोड़ने की पूरी तैयारी की जा रही है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।