परिणीति-राघव की ENGAGEMENT में शामिल हो सकती है देसी गर्ल, जाने Function से जुडी अन्य जानकारियां !

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा जहां पहले अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा जहां पहले अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे वहीं अब इन दोनों की एंगेजमेंट की खबरे भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सामने आई कई जानकारियों के अनुसार इन दोनों की एंगेजमेंट की डेट 13 मई बताई जा रही है। इतना ही नहीं इसी बीच परिणीति के अपार्टमेंट में भी लाइट से हुई सजावट देखने को मिली। इसी बीच इन दोनों की सगाई की चर्चाओं के बीच एक खबर सामने आई है कि प्रियंका चोपड़ा भी अपनी कजिन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगी।

Parineeti Chopra: Parineeti Chopra's Mumbai house decks up for engagement  ceremony with AAP leader Raghav Chadha - The Economic Times

जाने क्या होगा राघनीति की सगाई का वेन्यू

परिणीति और राघव की सगाई का वेन्यू दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस फाइनल किया गया है। वहीं इस दिन परिणीति के ऑउटफिट की बात करे तो परी बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट में नजर आएंगी। आपको बता दें परिणीति और राघव चड्ढा को 9 मई को दिल्ली आते देखा गया।

वहीं राघव अपने चाचा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन किए गए पोशाक में नजर आएँगे। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बात करे तो परी की कजन प्रियंका उनके पति निक जोनास के उनके साथ आने की उम्मीद नहीं है। अब देखना यह होगा कि वह अपनी बेटी को दुबारा इंडिया लेकर आती है या नहीं।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button