नालंदा के रहुई स्थित डेंटल कॉलेज सह अस्पताल में OPD शुरू, चौबीस घंटे मिलेगी सामान्य सेवा !
बिहार के नालंदा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यहां दुर्घटना के मरीजों का भी इलाज हो सकेगा। नालंदा के रहुई प्रखंड पैठाना गांव में 410 करोड़ की लागत से बने राजकीय दंत सह अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कर दी गयी है।

बिहार के नालंदा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यहां दुर्घटना के मरीजों का भी इलाज हो सकेगा। नालंदा के रहुई प्रखंड पैठाना गांव में 410 करोड़ की लागत से बने राजकीय दंत सह अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कर दी गयी है। बता दें कि, इस डेंटल अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने दिसंबर 2022 को किया था। अब यहां ओपीडी सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिली है।
स्वास्थ्य मंत्री ने OPD की ऑनलाइन शुरुआत की
राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल के प्राचार्य डॉ. रणधीर कुमार ने बताया कि राजकीय दंत चिकित्सा एवं चिकित्सालय में ओपीडी शुरू कर दी गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने ओपीडी की ऑनलाइन शुरुआत की। प्रारंभिक ओपीडी सेवा में दांतों व सामान्य बीमारियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके लिए डेंटल और अस्पताल में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्निशियन समेत कई विभागों को बहाल कर दिया गया है। हालांकि इस राजकीय डेंटल कॉलेज सह अस्पताल में अभी विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी कर यहां से भेज दी गई है। मान्यता मिलते ही यहां विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
12 डेंटल सर्जन और 20 जनरल फिजिशियन सर्जन
इसमें 12 डेंटल सर्जन, 20 जनरल फिजिशियन सर्जन आए हैं, जो सामान्य बीमारियों का भी इलाज करेंगे। डेंटल ओपीडी व जनरल ओपीडी के पहले दिन 21-21 मरीज दर्ज किए गए हैं।
उधर, इस डेंटल कॉलेज सह अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज यहां की सुविधाएं देखकर खुश नजर आए। इलाज के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि यहां अच्छे दंत चिकित्सकों की बहाली हुई है। अब यहां के ग्रामीणों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
अस्पताल में चौबीसों घंटे सामान्य ओपीडी सेवाएं
इससे न केवल नालंदा के लोगों को मदद मिलेगी। बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं हादसे के बाद जिन लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य जगहों से रेफर किया गया। उनके लिए भी यहां 24 घंटे सामान्य ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का भी आसानी से समाधान होगा।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।