इस दिन आलिया लगाएंगी रणवीर कपूर के नाम की मेहंदी, सामने आई तारीख

रणबीर और आलिया की संगीत और मेहंदी प्रोग्राम की तारीखों का हुआ खुलासा हो गया हैं। दोनों एक साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में जल्द नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस काफी दिनों से इस जोड़े के शादी के इंतजार में हैं। दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार नजर आने वाले हैं। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत इसी फिल्म के सेट से हुई थी। कुछ सालों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अफवाहों के अनुसार, ये जोड़ी की शादी 17-18 अप्रैल के आसपास होगी। हालांकि अभी दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रणबीर और आलिया की मेहंदी की प्री-वेडिंग सेरेमनी 13 अप्रैल से शुरू होगी, उसके बाद संगीत 14 अप्रैल को होगा। ऐसा लग रहा है कि 13 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच कपूर खानदान में सेलिब्रेशन जोरों पर होगा।

ये हैं गेस्ट लिस्ट :
अब दोनों की शादी में गेस्ट लिस्ट पर भी नजरे तिकी हुई हैं। सीक्रेट गेस्ट लिस्ट को लेकर कई खबरें के अनुसार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, करण जौहर और करीबी दोस्तों अर्जुन कपूर, अयान मुखर्जी और आदित्य रॉय कपूर जैसे नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं।

वेडिंग डेस्टिनेशन :
रणबीर और आलिया कथित तौर पर मुंबई में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह चेंबूर में आरके हाउस होने जा रहा है, लेकिन रणबीर के बांद्रा हाउस की भी अटकले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button