रोहित के जन्मदिन पर मुंबई ने दिया जीत का तोहफा, दर्ज की आईपीएल 2022 की पहली जीत

आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान ने रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

शनिवार को आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान ने रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी के साथ 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाये।

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने मुकाबले में 4 गेंदे शेष रहते 5 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को पहली जीत मिली। बता दें की कल मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन था, जिसके बाद मिली इस जीत पर मुम्बई और रोहित के फंस जमकर प्रतिक्रिया और बधाई दे रहे है।

दरअसल, 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत ख़राब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा मैच में एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं रहे, रोहित सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरे छोर पर उनके जोड़ीदार ईशान पहली गेंद से ही आक्रमक रवैये में नजर आए। उन्होंने 18 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी।

हालाँकि, पारी के 6वें ओवर में ईशान किशन आउट हो गए लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव(51) और तिलक वर्मा(35) ने पारी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उठायी। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 56 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। इसी बीच मुंबई ने 15वें और 16वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों का विकेट खो दिया। आउट होने से पहले ये दोनों बल्लेबाज मुंबई को जीत के करीब ले जा चुके थे। लिहाजा, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन का अपना पहला मैच जीता। मुंबई इंडियंस की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ढ़ेर सारी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button