उत्तराखंड : मनोनीत सीएम ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी सभी कद्दावर नेता रहे शामिल

देहरादून में मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ( cm ) पद की शपथ ली है। राज्‍यपाल लेज रिटा गुरमित सिंह ने उन्‍हें पद और गोपनियता की शपथ दिलवाई है। इसके साथ ही वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के सीएम, गोवा के मनोनीत सीएम प्रमोद सावंत और राजस्थान की भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी मौजूद रहे।

पांच प्रमुख मंत्रियों के नाम

सौरभ बहुगुणा : सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं। वह पहली बार मंत्री बने हैं। उन्होंने 2017 में भी सितारगंज से चुनाव जीता था।

चंदन राम दास : पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए बागेश्वर से विधायक चंदन राम दास ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह अपने सरल स्वभाव के लिए जनता के बीच काफी प्रसिद्ध हैं।

रेखा आर्य : प्रदेश की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। रेखा आर्य 2003 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनी थी। इसके बाद 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेखा आर्या भाजपा में शामिल हुई थी।

सुबोध उनियाल : सुबोध उनियाल पहले वह उत्तराखंड सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे, लेकिन 2017 में वो भाजपा में शामिल हो गए थे।

धन सिंह रावत : पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। बता दें 2017 में पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर सीट से धन सिंह रावत पहली बार विधायक बने थे। रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button