New Delhi: भाजपा का आम आदमी पार्टी पर पलटवार, AAP को बताया भ्रष्टाचारियों का बाप !

दिल्ली में आबकारी निति को लेकर भाजपा और AAP के बीच सियासी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ एक के बाद एक धड़ाधड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती जा रही हैं।

दिल्ली में आबकारी निति को लेकर भाजपा और AAP के बीच सियासी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ एक के बाद एक धड़ाधड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि आप नहीं पाप है, भ्रष्टाचारियों का बाप है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जिसने भी दिल्ली को ठगा है, वो केजरीवाल का सगा है।

AAP को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी !

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, देश की जनता कह रही है कि अगर कोई सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है तो वो मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी है। उन्होंने केजरीवाल सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, अगर आम आदमी पार्टी की आबकारी नीति सही थी तो वापस क्यों ली गई? जवाब आया कि विदेशी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स कहता है कि आम आदमी पार्टी का शिक्षा मॉडल बहुत अच्छा है।

Related Articles

भाजपा का पलटवार, कहा- AAP नहीं पाप है, भ्रष्टाचारियों का बाप है

कोविड को लेकर साधा निशाना !

गौरव भाटिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब कोविड की दूसरी लहर आई, तब पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश के साथ खड़ी हो गई। दवाईयां सुनिश्चित की गई, अस्पतालों की व्यवस्था सुधारी गई। उस समय सीएम केजरीवाल सरकार को दवाई, बेड और ऑक्सीजन व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन वो भ्रष्टाचारी आबकारी नीति पर दस्तखत में लगी थी।

Manish Sisodia Furious At The Issue Of Lookout Notice, Said - 'Yeh Kya  Nautanki Hai Modi Ji?' | Manish Sisodia On Look Out Notice: लुकआउट नोटिस  जारी होने पर भड़के मनीष सिसोदिया,

AAP के मॉडल को बताया करप्शन गारंटी !

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल आपको जनता को जवाब देना चाहिए। आपने प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार किया, बड़ा घोटाला किया ये आपत्तिजनक है, चिंताजनक है।  कोविड महामारी के समय दिल्ली को शराब न मिलती तो चल जाता, लेकिन केजरीवाल सरकार का साथ मिलना जरूरी था। उन्होंने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल मॉडल का मतलब है, ISI मार्क की गारंटी से ज्यादा बड़ी गारंटी, अरविंद केजरीवाल की करप्शन गारंटी। AAP की दो प्रदेशों में सरकार है, दो स्वास्थ्य मंत्री, दोनों भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल की सरकार में 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार है।

औरंगजेब की वजह से पेट्रोल का भाव बढ़ा है- मुगलों को लेकर डिबेट में भिड़े गौरव  भाटिया और वारिस पठान - bjp spokeperson Gaurav Bhatia and Waris Pathan  clashed in debate over

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button