राष्ट्रीय समुद्री दिवस : समुद्र के सिकंदरों को नमन करने का दिन !

मनाये जाने का कारण उन पुरुषों के प्रति कृतज्ञता व साधुवाद है जो महीनों तक समुद्र में अपनी सेवा देते है

देश में हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस ( day ) मनाया जाता है। इसको मनाये जाने का कारण उन पुरुषों के प्रति कृतज्ञता व साधुवाद है जो महीनों तक समुद्र में अपनी सेवा देते है। अंतर्राष्टीय स्तर पर भारत व्यापार और वाणिज्य का बड़ा हिस्सा कार्य करता है। सन 1964 से भारत में 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जा रहा है।

आज इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री व जलमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने उनको धन्यवाद प्रगट किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट

आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर हम अपने गौरवशाली समुद्री इतिहास को याद करते हैं और भारत के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। पिछले 8 वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।

देश के जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनेवाल का ट्वीट

समुद्र पर भारत की प्रगति को संचालित करने वाले हाथ राष्ट्र का गौरव हैं। #NationalMaritimeDay पर सभी नाविकों और समुद्री समुदाय को बधाई।

अशोक गहलोत का ट्वीट

सभी नौसेना अधिकारियों और नाविकों को राष्ट्रीय समुद्री दिवस की बधाई। सुरक्षित जल नौवहन, नौवहन, समुद्री सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। वे अत्यंत प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button