# हत्या या आत्महत्या : अवैध संबंधों के चलते पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप !

मायके पक्ष का कहना है कि विवाहिता ने अवैध संबंधों का विरोध किया, इसी के चलते पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र के खेरा खाता गांव में उस समय सनसनी का माहौल बन गया जब एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष शव को छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर मुरादाबाद मोर्चरी हाउस के लिए भिजवा दिया है। तो वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर मायके पक्ष का आरोप है विवाहिता की मौत नॉर्मल ही मौत नहीं है बल्कि उसकी हत्या की गई है। यह हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने की है।

शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया

विवाहिता के पति के किसी महिला से अवैध संबंध थे। विवाहिता ने अवैध संबंधों का विरोध किया था। इसी के चलते पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जिससे यह लगे किसको मारा नहीं गया बल्कि विवाहिता ने आत्महत्या की है।

मैं चाहता हूं इस मामले में हमे न्याय मिले

फिलहाल मायके पक्ष का कहना है कि मेरी बहन की हत्या की गई है। यह हत्या ससुराल वालों ने की है। मेरे जो जीजा है उनकी किसी महिला से अवैध संबंध थे और वे लगातार अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहे थे। उसने विरोध किया तो मेरे जीजा और उनके परिवार के लोगों ने मेरी बहन की गला घोट कर हत्या कर दी। शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है। फिलहाल मैंने थाना भगतपुर में तहरीर दी थी पर पुलिस ने उस पर कोई कार्यवाही नहीं की मैं चाहता हूं इस मामले में हमे न्याय मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button