पेट पर लात : नगर निगम छीन रहा सब्जी विक्रेताओं की रोजी रोटी !

नगर निगम के खिलाफ हड़ताल करते हुए सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि नगर निगम वाले यहां पर सब्जी नहीं लगाने दे रहे हैं

लखनऊ : शहर का नगर निगम हर जगह से अतिक्रमण ( Encroachment ) हटाने का काम युद्धस्तर पर कर रहा है।

रोजी रोटी कमाने का संकट भी मंडरा रहा

सिटी के प्रमुख 14 चौराहों से अतिक्रमण हटाने का काम जोरो शोर से किया जा रहा है। ऐसे में कई रेहड़ी लगाने वालों के रोजगार भी छिन रहे है। जिससे उनपर रोजी रोटी कमाने का संकट भी मंडरा रहा है।

यहां पर सब्जी नहीं लगाने दे रहे

ऐसी ही एक कार्यवाही ने शहर के सब्जी विक्रेताओं पर संकट के बदल ला दिए है। मामला है राजाजीपुरम के ब्लॉक के सब्जी मंडी में सब्जी वालों का। जहां नगर निगम के खिलाफ हड़ताल करते हुए सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि नगर निगम वाले यहां पर सब्जी नहीं लगाने दे रहे हैं।

उन्हें कोई और उपयुक्त स्थान प्रदान किया जाए

जिसके कारण सभी सब्जी वालों ने हड़ताल करनी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि सालों से यहां सब्जी मंडी लग रही है। तब कोई नहीं आया आज हम लोग को यहां से हटा रहे हैं। ऐसे में सूबे के शासन व प्रशासन को इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए की किसी गरीब की रोजी रोटी न छिने। इसके लिए अगर मंडी जहां से हटाई गई है उसके स्थान पर उन्हें कोई और उपयुक्त स्थान प्रदान किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button