Mumbai: मुंबई दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक, पुलिस ने किया अनजान शख्स को गिरफ्तार !

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के दौरे पर थे। इसी दौरन उनकी सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। शाह के मुंबई दौरे के दौरान एक 32 साल का अनजान शख्स घंटों तक गृहमंत्री के इर्द-गिर्द घूमता रहा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के दौरे पर थे। इसी दौरन उनकी सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। शाह के मुंबई दौरे के दौरान एक 32 साल का अनजान शख्स घंटों तक गृह मंत्री के इर्द-गिर्द घूमता रहा। शख्स ने खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताया। उसके पास गृह मंत्रालय का ID कार्ड का पट्टा भी था, जिसे लेकर वह गृहमंत्री के काफिले के साथ घूमता रहा।

शख्स के पास था गृह मंत्रालय का ID कार्ड !

मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय का ID कार्ड पहने शख्स ने अपनी असली पहचान छिपाई। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ये अनजान शख्स ब्लेजर पहनकर घूमता दिखाई दिया इस शख्स पर शक होने के बाद गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

Related Articles

गृह मंत्रालय | MyGov

मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार !

मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स का नाम हेमंत पवार बताया जा रहा है। वह महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। आरोपी पवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Bengaluru: 3 inmates arrested for purchasing drugs from official - Cities News

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे मुंबई !

आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह 2  दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की। महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह पहला मुंबई दौरा था। इस दौरान वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए थे। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे के खेमे वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है।

Amit Shah Security Lapse: मुंबई दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक, इर्द-गिर्द घंटों तक घूमता रहा अनजान शख्स

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button