मिस्टर बीन का ‘मेरा दिल ये पुकारे’ पर डांस हुआ वायरल, देखे वीडियो !
सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तान की लड़की का मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस वीडियो दुनिया भर में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तान की लड़की का मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस वीडियो दुनिया भर में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। उसी वीडियो के डांस के फनी वर्जन ने भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है। जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंडिया के 64 वर्षीय बिजनेस टाइकून ने फैन द्वारा बनाए गए मजेदार वीडियो को ट्विटर पर साझा किया। आइये जानते है इस फनी वीडियो से जुड़ी अन्य जानकारियां…
Now Mr Bean doing the same dance…. pic.twitter.com/4CMxGtGmyI
— Harsh Goenka (@hvgoenka) November 29, 2022
मिस्टर बीन का वायरल डांस वीडियो
यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि इन दिनों हर कोई लता मंगेशकर की मेरा दिल ये पुकारे आजा के रीमिक्स संस्करण का आनंद ले रहा है। पाकिस्तानी लड़की आयशा के डांस वीडियो के वायरल होने के बाद इसएक बार फिर एक एवरग्रीन गाने की लोकप्रियता बढ़ी। मशहूर हस्तियों से लेकर आम लोगों तक हर कोई इस गीत को अपने वीडियो की पृष्ठभूमि के रूप में उपयोग कर रहा है। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। आप पूछते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या खास है? खैर, यह मिस्टर बीन की पुराने वीडियो को इस लोकप्रिय गाने से सिंक कर बनाया गया वीडियो है। उन्हें मेरा दिल ये पुकारे आजा गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। जिसे देख लोग खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पा रहे है।
Just wow 🤩🥳👏👏. Please check my edit too 😀. pic.twitter.com/qxNsEViFNF
— Tarana Hussain (@hussain_tarana) November 29, 2022
15k से अधिक बार देखा गया वीडियो
मिस्टर बीन का यह न्य वायरल वीडियो 64 वर्षीय बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका ने अपने ट्व्टर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा “अब मिस्टर बीन वही डांस कर रहे हैं। जिसे अब तक इसे 15k से अधिक बार देखा गया है इतना ही यह वीडियो अनेको सोशल मीडिया हैंडल पर यक़ीनन आपको देखने को मिल ही जाएगा।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। ….