आगाज-ए-मानसून : केरल में तीन दिन पहले पहुंचा मानसून, चक्रवात असानी बना वजह !

आपको बता दें कि भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून को भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन मानी जाती है

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य निर्धारित समय से पहले ही एंट्री मार दी है। मानसून ( Monsoon ) एक जून से तीन दिन पहले रविवार को केरल पहुंच गया है। देश में मानसून को भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा समझा जाता है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युजंय महापात्रा ने बताया कि, ‘दक्षिण पश्चिम मानसून अपने सामान्य निर्धारित समय एक जून के बजाय 29 मई बुधवार को ही केरल पहुंच गया है।’

चक्रवात असानी भी एक वजह

आपको बता दें आईएमडी ने चक्रवात असानी के शेष भाग की मदद से 27 मई को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। इसके अनुसार दक्षिणी प्रायद्वीप पर फैले इस अवशेष मौसम तंत्र (असानी) का प्रभाव कमजोर हो गया है। तो वहीं असानी एक पखवाड़े पहले बंगाल की खाड़ी में दस्तक दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button