” सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के साथ मनाया जाएगा मोदी सरकार के 8 वर्ष ” : भाजपा जिला अध्यक्ष

अभियानों में बूथ संपर्क अभियान गरीब कल्याण, जनसभा, विकास तीर्थ, बाइक रैली एवं सबसे महत्वपूर्ण बूथ सशक्तिकरण अभियान पर भी चर्चा

भाजपा जिला कार्यालय पर मोदी सरकार ( Modi government ) के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई बैठक को संबोधित किया। जिला प्रभारी त्रियम्बक त्रिपाठी जी ने आगामी अभियानों को लेकर विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की।

उन्होंने जिले पर प्रत्येक अभियान के संयोजक व सह संयोजक अभियान की सफलता हेतु रूपरेखा तैयार कराई। भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा देश की यशस्वी मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के रूप में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि इस दिवस को मनाएगा।

उन्होंने प्रत्येक दिन होने वाले विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। बैठक में जिला प्रभारी त्रियंबक त्रिपाठी के द्वारा प्रत्येक मंडल की बैठक की तिथि व स्थान सुनिश्चित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के अभियानों में बूथ संपर्क अभियान गरीब कल्याण, जनसभा, विकास तीर्थ, बाइक रैली ,योग दिवस, एवं सबसे महत्वपूर्ण बूथ सशक्तिकरण अभियान पर भी चर्चा की गई।

साथ ही आगामी स्थानीय निकाय चुनाव की दृष्टि से भी रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान बैठक का संचालन जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने किया बैठक में प्रमुख रूप से सिधौली विधायक मनीष रावत जी नगर पालिका चेयरमैन सीमा राजू जैन सरिता गुप्ता सरला भार्गव सहित जिले के सभी पदाधिकारी गण एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button