# मिशाल : माँ बेटे की जोड़ी ने रचा इतिहास ” एक साथ की तैयारी, एक साथ बने अधिकारी ” !
माँ बेटे की इस जोड़ी ने साथ मिलकर एक ही संस्थान में तैयारी की, उसके बाद सफलता का परचम भी एक साथ ही लहराया
एक बच्चा अपनी माँ की गोद में अपने आपको सबसे सुरक्षित व सहज महसूस करता है। उसके सर पर अगर माँ का हाँथ हो तो वो किसी भी चुनौती से लड़ सकता है। लेकिन अगर क्या हो कि उस चुनौती में उसकी माँ भी उसके साथ हो ? क्या हो जब बच्चा सफल हो तो उसके साथ उसकी माँ भी सफल हो ?
साथ मिलकर एक ही संस्थान में तैयारी की
जी हाँ केरल के मलप्पुरम में एक मां और बेटे के रिश्ते की ऐसी ही मिशाल सामने आई है। जिसमे बेटे के साथ माँ ने भी लोक सेवा आयोग यानि पीएससी की परीक्षा पास की है। 42 साल की मां बिंदु और 24 साल के बेटे विवेक ने ऐसा कारनामा कर इतिहास रच दिया है। एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक माँ बेटे की इस जोड़ी ने साथ मिलकर एक ही संस्थान में तैयारी की। उसके बाद सफलता का परचम भी एक साथ ही लहराया।
Kerala | A 42-year-old mother and her 24 years old son from Malappuram have cleared Public Service Commission (PSC) examination together pic.twitter.com/BlBKYJiDHh
— ANI (@ANI) August 10, 2022
शिक्षक बहुत मेहनती और उत्साहवर्धक रहे
बेटे विवेक के मुताबिक उसकी सफलता का राज उसकी मां है। उन दोनों ने मिलकर तैयारी की। वे दोनों एक ही संस्थान में तैयारी के लिए जाते थे। वे दोनों साथ में पढ़ते थे। और नतीजा यह हुआ कि वे सफल हुए। तो वहीं माँ बिंदु ने कहा कि विवेक से बहुत कुछ सीखा है। विवेक के अलावा मुझे अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक को देना है। हमारे शिक्षक बहुत मेहनती और उत्साहवर्धक रहे हैं |
जोड़ी की लोग खूब सराहना कर रहे
फ़िलहाल सोशल मीडिया में इस माँ बेटे कि जोड़ी की लोग खूब सराहना कर रहे है। इस कहानी को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया है।
खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।