# धातु ज्ञान : किस्मत को हो चमकाना तो इस रत्न को जरूर अपनाना !

यह रत्न आपके सपनों को सकारात्मक तरीके से आकार देने की क्षमता रखता है, बाजार में जेड स्टोन कई रंगों में उपलब्ध है

जेमोलॉजी यानि ज्योतिषानुसार के अनुसार हर रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। रत्न धारण करने से ग्रह दोष दूर होते हैं। साथ ही रत्न धारण करने से कमजोर ग्रह को बल मिलता है।

जेड पत्थर बुध ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है

यहां हम जेड स्टोन के बारे में बात करने जा रहे हैं। जेमोलॉजी के अनुसार जेड स्टोन को एक प्रकार का स्वप्न रत्न माना जाता है। यह रत्न आपके सपनों को सकारात्मक तरीके से आकार देने की क्षमता रखता है। बाजार में जेड स्टोन कई रंगों में उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर हरे रंग का जेड पत्थर बुध ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है।

करियर और व्यापार में अच्छी सफलता देता

नेफ्राइट स्टोन अपनी अच्छी क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इस रत्न को धारण करने वाले व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही यह रत्न करियर और व्यापार में अच्छी सफलता देता है। जेडाइट को नेफ्राइट से थोड़ा अधिक माना जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के खनिज होते हैं। बाजार में मिलना मुश्किल है। वहीं, यह नेफ्राइट से थोड़ा महंगा होता है।

इस रत्न के समुचित लाभ

जेड रत्न धारण करने से रक्त शुद्ध होता है। सात सिर दर्द में जेड स्टोन धारण करने से लाभ होता है। साथ ही जेड स्टोन को धारण करने से किडनी की समस्या, हृदय संबंधी समस्याओं में भी आराम मिलता है। वहीं जेड स्टोन पहनने से इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है। यह पत्थर त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए भी अच्छा माना जाता है।

धारण करने का तरीका

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन और कन्या राशि के लोग जेड स्टोन पहन सकते हैं। क्योंकि इन दोनों राशियों का स्वामी बुध है। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में बुध नकारात्मक या कमजोर है, वे भी जेड रत्न धारण कर सकते हैं। जेड रत्न को चांदी की धातु में धारण करना चाहिए। जेड स्टोन को बुधवार की सुबह पहना जा सकता है। अधिकांश जेड पत्थरों को गाय के दूध से शुद्ध किया जाना चाहिए। इसके बाद इसे गंगाजल से शुद्ध करके धारण करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button