परिवहन मंत्री के पैतृक गांव जाकर हिन्दू आर्मी ने व्यक्त की संवेदना !

दयाशंकर सिंह के पूज्य पिताजी विन्ध्याचल सिंह के निधन के उपरांत आज उनके पैतृक गांव छोटका राजपुर (बक्सर) स्थित आवास पर श्रद्धांजली दी

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह (91) का 10 जुलाई को निधन हो गया था। पैर में फ्रैक्चर के कारण उन्हें 21 जून को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए एनके रोड स्थित चौपर अस्पताल परिसर में रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह बक्सर के छोटा राजपुर के गंगाघाट में किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।

पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

तो वहीं यूपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था। उन्होंने लिखा था कि ‘पिता का एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। आज रात 12 बजे मैं अंतिम संस्कार के लिए बक्सर (बिहार) के छोटा राजपुर स्थित गंगा घाट से निकलूंगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा था कि मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है, भगवान श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

राजपुर (बक्सर) स्थित आवास पर श्रद्धांजली दी

 

इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री #HinduArmy ने भी उनके पैतृक गांव पहुँच कर श्रद्धांजली व्यक्त किया है। इस सम्बन्ध में कहा है कि सदैव सानिध्य देने वाले हम सबको सानिध्य और बड़े भ्राता जैसे स्नेह देने वाले दयाशंकर सिंह प्रदेश के मा० परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बिहार बलिया उत्तर प्रदेश के गौरव दयाशंकर सिंह के पूज्य पिताजी विन्ध्याचल सिंह के निधन के उपरांत आज उनके पैतृक गांव छोटका राजपुर (बक्सर) स्थित आवास पर श्रद्धांजली दी। साथ ही माता सहित परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त किया है। इस दौरान उनके साथ में हिन्दू आर्मी के कोर सदस्य मुकेश शर्मा, अरविन्द कुमार त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, विकाश रंजन ओझा, विपिन शर्मा, मुक्तेश्वर ओझा व विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button