Meerut: मेरठ कमिश्नरी के बाहर पहुंचा त्यागी समाज, अनु ने महेश शर्मा के लिए कही यह बात !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में अधिकारीयों के साथ बैठक कर रहे थे। वहीं, बाहर त्यागी समाज श्रीकांत त्यागी की रिहाई को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहा था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में अधिकारीयों के साथ बैठक कर रहे थे। वहीं, बाहर त्यागी समाज श्रीकांत त्यागी की रिहाई को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहा था। श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी भी धरने में मौजूद थी। अनु ने सीएम से मिलने की कोशिश की। मगर, पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया। अनु त्यागी का कहना है कि साजिश के चलते उनके पति श्रीकांत त्यागी को फंसाया गया है। वह एक महिला होने के नाते सीएम से न्याय की मांग करती हैं। सच कभी पराजित नहीं होता।

अनु त्यागी ने सांसद महेश शर्मा पर साधा निशाना !

अनु त्यागी ने नोएडा के भाजपा सांसद महेश शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह सबको पता है कि पुलिस ने सांसद के कहने पर ही कार्रवाई की है। पुलिस किसी का घर भी तुड़वा सकती है। मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मुझे भी जान का खतरा है। अनु त्यागी ने कहा कि मैं अपने समाज के साथ आवाज उठाने आई हूं। कल को मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। मैं सीएम से मिलना चाहती हूं। मेरे साथ पूरा सर्वसमाज खड़ा है। मेरी सुनवाई होगी। ऐसा मुझे भरोसा है। मुख्यमंत्री जी से गुहार है कि हमें सुरक्षा प्रदान की जए।

Related Articles

मेरठ में चौधरी चरण सिंह पार्क में त्यागी समाज के धरने में पहुंची श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी

चुनाव टिकट को लेकर लगाए आरोप !

अनु ने कहा, मेरे पति के साथ जो हुआ वो सब महेश शर्मा की राजनीति है। महेश शर्मा जी कहां जाते हैं सब जानते हैं? मेरे पति ने 2011 के ESI घोटाले में FIR कराई थी। महेश शर्मा मोदीनगर विधानसभा से अपने बेटे-बेटी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं, जहां से लगातार मेरे पति टिकट के लिए प्रयासरत हैं। महेश शर्मा यह जानते हैं इसलिए उन्होंने ये सब किया है।

bjp mp mahesh sharma on shrikant tyagi case i am ashamed

मेरी जैसी महिलाओं की आवाज नहीं सुनी जा रही- अनु त्यागी

अनु त्यागी ने कहा, मेरी मामी से अभद्रता की गई। सीएम योगी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। लेकिन जिस महिला के साथ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महेश शर्मा हैं। उनकी आवाज सुनी जा रही है। लेकिन मेरी जैसी महिला जिसके साथ किसान और सर्वसमाज है। उसकी आवाज छोटी है। मेरे पति पर गैंगस्टर लगाया गया है, मेरा घर तोड़ा गया। उन्होंने कहा, महेश शर्मा की अवैध संपत्ति, अस्पताल की जांच हो। ओमेक्स सिटी में जो 300 घर बने हैं उनके अतिक्रमण भी तोड़े जाएं। एक्शन सिर्फ हमारे घर पर क्यों हो रहा है?

Shrikant Tyagi wife Anu Tyagi raged on UP Police says All this is done by  Mahesh Sharma - Noida Omax Socity Case: ये सबकुछ करा हुआ ही महेश शर्मा का  है, अब

त्यागी समाज ने दी धमकी !

त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि योगी जी हमारे मुखिया हैं। हम उनसे अपने लिए न्याय चाहते हैं, हमने उन्हें वोट दिया है। जहां भी हमारे लोगों को पुलिस, प्रशासन रोक रहा है उन्हें न रोका जाए हमारे लोगों को छोड़ दिया जाए। त्यागी समाज के लोगों ने यह भी कहा कि आज हम गांधीवादी तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन कल हम आंदोलन करेंगे।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button