अमृतसर के अस्पताल में लगी भीषण आग, पंजाब सीएम ने ट्वीट कर कही बात …
अमृतसर के अस्पताल आग लगी पर मौके के मौजूद दमकल अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि, "शुरुआत में ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग लग गई हैं। आग का कारण अज्ञात है। मौके के मौजूद दमकल अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि, “शुरुआत में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”
#WATCH | Fire broke out in the Guru Nanak Dev Hospital in Amritsar, Punjab. pic.twitter.com/p8ko100hRx
— ANI (@ANI) May 14, 2022
वही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर नजर हैं, और लगातार राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, श्री अमृतसर साहिब में गुरु नानक अस्पताल में आग लगने की मंदभागी घटना की खबर मिली। फायर फाइटर्स मुस्तैदी से हालातों पर काबू पा रहे हैं। परमात्मा की मेहर से किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। मंत्री हरभजन सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए हैं…मैं लगातार राहत कामों को मॉनिटर कर रहा हूं।
ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ। ਫਾਇਰ ਫਾਈਟਰਸ ਮੁਸਤੈਦੀ ਨਾਲ ਹਲਾਤਾਂ 'ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾ ਰਹੇ ਨੇ। ਪਰਮਾਤਮਾ ਦੀ ਮਿਹਰ ਸਦਕਾ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ
ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਚੁੱਕੇ ਨੇ..ਮੈਂ ਲਗਾਤਾਰ ਰਾਹਤ ਕੰਮਾਂ 'ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖ ਰਿਹਾ ਹਾਂ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 14, 2022