Maharashtra: मुंबई के रायगढ़ में मिली दो संदिग्ध नाव, डिप्टी CM फडणवीस बोले- जिले में अलर्ट जारी !

मुंबई के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर तट के पास गुरुवार को एक संदिग्ध नाव मिली है। इस नाव में तीन AK-47 राइफल और कारतूस बरामद किये गए हैं।

मुंबई के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर तट के पास गुरुवार को एक संदिग्ध नाव मिली है। इस नाव में तीन AK-47 राइफल और कारतूस बरामद किये गए हैं। इस घटना के बाद आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है।  इस मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही नाकाबंदी कर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जिले में अलर्ट जारी !

डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताया कि नाव के मालिक का पता चल गया है। वह एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। दूसरी नाव भरण खोल के किनारे पर मिली है। इसमें लाइफ जैकेट और कुछ डॉक्यूमेंट मिले हैं। जिले में अलर्ट जारी किया गया है। ATS और महाराष्ट्र पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

नाव में मिली तीन AK-47 !

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नाव से 3 AK-47 राइफले मिली हैं। आधी टूटी हालत में नाव उच्च ज्वार (High Tides) के कारण कोकण तट की ओर आ गई, केंद्रीय एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। ATS भी इस पर काम कर रही है, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात किए जाएंगे। सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं, अभी तक किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

Raigad gun scare: AK 47, ammo found on boat; Maharashtra on high alert

मस्कट से यूरोप जा रही थी नाव !

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले को लेकर भारतीय कोस्ट गार्ड के साथ संपर्क करके तफ्तीश शुरू कर दी गयी है। इस नाव का नाम लिडिहार है। इसकी मालिक एक ऑस्ट्रेलियन महिला है और उस महिला का पति इस नाव का कप्तान (Captain) है। ये नाव मस्कट से यूरोप की तरफ जा रही थी, नाव का इंजन खराब होने पर नाव पर मौजूद लोगों ने डिस्ट्रेस कॉल दिया। कोरियन नेवी ने उन्हें रेस्क्यू किया और उन्हें ओमान के सुपुर्द कर दिया। उच्च ज्वार के कारण यह नाव श्रीवर्धन की तरफ आकर उसके किनारे पर लग गयी।

Maharashtra: Ahead of huge festival, Raigad on edge after boat with weapons  found | What we know so far | India News – India TV

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button