# महाराष्ट्र राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एकनाथ शिंदे को लेकर दिया बड़ा बयान !

कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पार्टी या सेना के बागी एकनाथ शिंदे की ओर से अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया

महाराष्ट्र में मचे राजनीतिक धमसान के बीच भाजपा का बयान सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी ने आज मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पार्टी या सेना के बागी एकनाथ शिंदे ( Eknath shinde ) की ओर से अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि ”अभी तक न तो भाजपा और न ही एकनाथ शिंदे सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर आए हैं। लेकिन राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि ‘अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं। पाटिल ने कहा कि न तो एकनाथ शिंदे ने भाजपा को सरकार बनाने का प्रस्ताव भेजा है और न ही भाजपा ने उन्हें कोई प्रस्ताव भेजा है।

राज्यसभा और एमएलसी चुनावों के लिए भाजपा को स्वतंत्र और छोटे राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है। जहां तक ​​हम जानते हैं, एकनाथ शिंदे व उनके 35 विधायक जा चुके हैं। इसका मतलब है कि तकनीकी रूप से राज्य सरकार अल्पमत में है। लेकिन व्यवहार में सरकार को अल्पमत में होने में कुछ समय लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button