लखनऊ का होटल लेवाना अग्निकांड बन ना जाए दिल्ली का उपहार कांड !
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बना होटल लेवाना अग्नि कांड को आज 120 दिन पूरे हो गए हैं। इस लेवाना होटल में बीते साल 5 सितंबर को आग लगी थी

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बना होटल लेवाना अग्नि कांड को आज 120 दिन पूरे हो गए हैं। इस लेवाना होटल में बीते साल 5 सितंबर को आग लगी थी, इस आग में चार लोगों ने अपनी जान भी गवाई थी। इस अग्निकांड मामले में शासन स्तर पर एक जांच कमेटी बनाई गई थी। इस जांच कमेटी ने 19 लोगों को दोषी ठहरा था। लेकिन 120 दिनों में सिर्फ 19 दोषियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट ही दाखिल कर सकी है।
दिल्ली का उपहार कांड ना बन जाए लेवाना अग्नि कांड
तो वहीं अब लोगों के बीच चर्चा है जिस तरह से यह जांच की रफ्तार है, उसको देखते हुए आशंका है कि दिल्ली का उपहार कांड ना बन जाए। अब आप कहेंगे दिल्ली का उपहार कांड, ये किया है। तो हम आपको बताते हैं दिल्ली का उपहार कांड। जी हां दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में 13 जून 1997 में आग लगने से 69 लोगों की जलकर मौत हो गई थी।
अग्निकांड में मरने वालों के परिवार वालों को लगभग 25 साल बाद 16 फरवरी 2022 को न्याय मिल सका था। लेकिन बड़ा सवाल है की लखनऊ के इस अग्निकांड में मरने वालों के परिवार को कब तक इंसाफ मिल सकेगा।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।