पुरानी रंजिश ने युवक की ली जान, 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामूली पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को आरोपियों ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल गोसाईंगंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बेगरिया गांव में युवक की पीट पीटकर कर हत्या दी गई। युवक की उम्र 45 साल कि बताई जा रही हैं। युवक का नाम रुद्र कुमार हैं। बता दें, पुरानी रंजिश के कारण मृतक युवक को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित बेगरिया गांव का हैं।

जानकारी के अनुसार, खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद रूद्र कुमार को गांव के ही कुलदीप, मुरारी, सलोनी व अनीता ने हत्या कर दी। फ़िलहाल गोसाईंगंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बिउरा हाल हैं। घर पर मातम का माहौल हैं।

आपको बता दें, पुलिस को सफलता हाथ लग गई है। थाना गोसाईगंज टीम द्वारा 12 घंटे के अंदर सफल अनावरण, हत्या में शामिल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button