Lucknow: माँ ने अपनी 6 साल की बच्ची के साथ किया अत्याचार, जोखिम में डाली जान !

यहां 35 वर्षीय एक महिला को गोद ली हुई छह वर्षीय बेटी के गुप्तांगों को कथित तौर पर चोट पहुंचाने और गर्म तेल डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

लखनऊ, 14 जुलाई: यहां 35 वर्षीय एक महिला को गोद ली हुई छह वर्षीय बेटी के गुप्तांगों को कथित तौर पर चोट पहुंचाने और गर्म तेल डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूनम को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्ची को निजी अस्पताल में कराया भर्ती

पीड़िता के पिता अजय कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी और बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। कुमार के पास खाने की गाड़ी है।

लड़की के साथ करती थी दुर्व्यवहार

ठाकुरगंज के थाना प्रभारी हरिशंकर चंद्र ने संवाददाताओं से कहा कि दंपति की अपनी कोई संतान नहीं है और पूनम ने दावा किया कि कुमार ने छह महीने पहले लड़की को ‘गोद’ लिया था। हालाँकि, वह उसके फैसले से खुश नहीं थी और अक्सर लड़की के साथ दुर्व्यवहार करती थी।

दर्द से कराह रही बच्ची

कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने रसोई के पेटी का इस्तेमाल किया और फिर पीड़ित के गुप्तांगों पर गर्म तेल डाल दिया। बच्ची का पिता चाट का ठेला लगता है। घटना बीती आठ जुलाई की है। बच्ची का पिता घर पर नहीं था। इस बीच उसकी सौतेली मां ने बच्ची को पीटा फिर खौलते तेल में चिमटा डालकर उसके निजी अंगों और पैरों को जला दिया। बच्ची दर्द से कराह रही थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button