Lucknow: रिटायर्ड DIG की पत्नी अलका मिश्रा को उम्रकैद !
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी अलका मिश्रा को 18 साल पुराने मालती शर्मा हत्याकांड मामले...
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी की पत्नी अलका मिश्रा को 18 साल पुराने मालती शर्मा हत्याकांड मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुना दी गई है। सूत्रों के मुताबिक डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा कोर्ट से दोषी करार होने के बाद पिछले 2 साल से फरार चल रही थीं।
DIG की पत्नी अलका मिश्रा को उम्रकैद
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम लखनऊ पुलिस ने अलका मिश्रा को गाजीपुर से गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बता दें कि यह मामला लखनऊ के सर्वोदय नगर में 7 जून 2004 को गुडंबा के कल्याणपुर निवासी भाजपा नेता मालती शर्मा की हत्या कर दी गई थी।
मुख्य बिंदु
- इसके साथ ही आलोक दुबे, सिपाही राजकुमार राय और रोहित सिंह को भी उम्रकैद हुई है।
- इस मामले में एडीजे विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सजा के साथ जुर्माना भी लगाया है।
- रिपोर्ट में कहा गया था कि सात जून की रात साढ़े आठ बजे मालती डॉ. धवन की क्लीनिक में दवा लेने गई थी।
- विवेचना में पता चला कि हत्या में रोहित सिंह, आलोक दुबे और अलका मिश्रा शामिल थे।
- उन्होंने सिपाही राजकुमार राय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
महत्वपूर्ण जानकारियां
- सूचना मिली कि एक युवती की लाश कुकरैल बंधे पर मिली है।
- उनके साथ गाजीपुर थाने का सिपाही राजकुमार राय भी था।
- प्रेमनाथ वहां पहुंचे तो देखा कि शव मालती का था।
- इन तीनों के नाम एफआईआर में बढ़ा दिये गये थे।
यह भी पढ़ें : सभी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 को होगा निक्षय दिवस का आयोजन !
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।