HINDI DIWAS: जाने कब और क्यों मनाया जाता हैं देश में हिंदी दिवस !

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है बल्कि 130 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है। जो कि 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है बल्कि 130 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है। जो कि 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है जिसे हिंदी पखवाड़ा के नाम से जाना जाता है। हिंदी को इसका नाम फारसी शब्द हिंद से मिला है जिसका अर्थ है ‘सिंधु नदी की भूमि’। भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं। कुछ के अपने साहित्य और व्याकरण भी हैं। इनमें से हिंदी देश के सबसे अधिक राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है।

क्यों मनाया जाता हैं देश में हिंदी दिवस

देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हिंदी को जनमानस कि भाषा मानते थे। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। उनके ही कार्यकाल में 14 सितंबर 1953 को देश में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार, “संघ की राजभाषा देवनागरी लिपि में हिंदी होगी। बिहार हिंदी को अपनी आधिकारिक राज्य भाषा के रूप में अपनाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया। इसने 1881 में उर्दू को हिंदी से बदल दिया।

अमित शाह ने हिंदी का बताया महत्व

बुधवार को हिंदी दिवस के अवसर पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को ‘एकजुट’ करने में हिंदू भाषा के महत्व को लेकर ट्वीटर पर अपनी बात रखी। गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भारतीय भाषाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की राजभाषा हिंदी देश को एकता के सूत्र में बांधती है।” “हिन्दी सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है।”

दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा

हिंदी दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा इसके बाद, हिंदी अन्य राज्यों की आधिकारिक भाषा भी बन गई, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकारें, स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान निबंध लेखन, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता,आदि जैसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button