SPORTS: जाने क्या है श्रीलंका की जीत का नागिन डांस से कनेक्शन !
United Arab Emirates में एशिया कप 2022 के मैच लगातार जारी है। वहीं शुक्रवार को श्रीलंका ने बांग्लादेश से 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
United Arab Emirates में एशिया कप 2022 के मैच लगातार जारी है। वहीं शुक्रवार को श्रीलंका ने बांग्लादेश से 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। जिसके बाद मैच की जीत की ख़ुशी में श्रीलंकाई खिलाड़ी नागिन डांस करते दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।
They still remember the Nagin Dance 😂😭 pic.twitter.com/h8GLsTKo2K
— Yash😊🏏 (@YashR066) September 1, 2022
नागिन डांस कर पूरा किया बदला
शुक्रवार को हुए मैच में श्रीलंका-बांग्लादेश को हरा कर अगले पायदान पर पहुंचने में सफल रही है। बता दें बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए थे, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका के बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकेंगे। पर श्रीलंका की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के के एक पड़ाव में जीत हासिल की। वहीं डांस के किस्से की बात करे तो साल 2018 में निदाहास ट्रॉफी Nidahas Trophy के फाइनल में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था। जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने नागिन डांस Naagin dance किया था। उसी का बदला टीम श्रीलंका ने कल मैच जीत कर डांस कर के लिया।
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) September 1, 2022
श्री लंका पहुंची फाइनल में
एशिया कप 2022 में अपने कल की जीत के साथ अफगानिस्तान, भारत के साथ-साथ अब श्रीलंका भी फाइनल्स के लिए खेल सकती है। वहीं आज के मैच की बात करे तो दिन शुक्रवार को पाकिस्तान और हॉन्ग-कॉन्ग आमने सामने होंगे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।