जानें बिहार झारखण्ड के मौसम का हाल, बढ़ सकती है कनकनी

दिवाली के दिन बिहार और झारखण्ड के मौसम का बदला मिजाज़। राज्य में पिछले 24 घंटे में पश्चिमी चंपारण के में बारिश हुई।

न्यूज़ डेस्क: दिवाली के दिन बिहार और झारखण्ड के मौसम का बदला मिजाज़। जहां पश्चिमी चंपारण में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं रांची में भी बदल छाए रहे। बात करे बिहार के जिलों पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और शिवहर में आंशिक बादल छाए रहे। ठंड के साथ ही कनकनी बढ़ गई है। वहीं कोहरे की भी एंट्री हो गई है।

आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

राज्य में पिछले 24 घंटे में पश्चिमी चंपारण के में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 1 अक्टूबर से 12नवंबर के बीच राज्य में 94.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 57 प्रतिशत अधिक है। राज्य में इस दौरान सामान्य रूप से 60.3 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में धुंध का भी असर देखने को मिलेगा।

रांची में भी बदला मौसम का मिजाज़

वहीं रांची की बात करे तो दिवाली की रात रांची समेत कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार छठ महापर्व के पहले भी राज्य के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान राज्य के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कैसा रहा तापमान

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में सबसे कम 16.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 17.2, जमशेदपुर का 18.4, डालटनगंज का 18.4, बोकारो का 17.1, देवघर का 18.3, गढ़वा का 17.5, रामगढ़ का 16.7 और गोड्डा का 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।18 नवंबर तक सुबह में कोहरे या धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

इस दौरान रांची और आसपास के इलाके में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button