Kl Rahul Wedding: भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल इस अभिनेत्री से कर सकते हैं शादी, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान !
क्रिकेट और बॉलीवुड में रिश्तों की बात बहुत आम सी है। आये दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम बाॅलीवुड की एक्ट्रेस के साथ जुड़ते रहते हैं।
क्रिकेट और बॉलीवुड में रिश्तों की बात बहुत आम सी है। आये दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम बाॅलीवुड की एक्ट्रेस के साथ जुड़ते रहते हैं। कुछ बातें तो सिर्फ लोकप्रियता के लिए होती हैं लेकिन कुछ में हकीकत भी होती है। मौजूदा समय में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसकी जीती जागती मिसाल हैं। इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ने जा रहा है। यह कोई और नहीं बल्कि भारत के मौजूदा उपकप्तान केएल राहुल हैं ।
कुछ महीनो में कर सकते है शादी
काफी दिनों से उनका नाम एक एक्ट्रेस को लेकर चर्चा में रहता है लेकिन अभी तक कभी केएल राहुल ने फैंस के सामने इस रिश्ते को कूबूल नहीं किया है। इतना जरुर है कि कई बार उन्होंने सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि एक्ट्रेस की ओर से इशारों में बयान जरुर आए हैं। भारतीय टीम टी 20 विश्वकप 2022 खेलने आॅस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। इस बार टीम में केएल राहुल बड़ी भूमिका में हैं। यह कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे। इसके चलते उनपर टीम की बड़ी जिम्मेदारी है। केएल राहुल की काफी लंबे समय से दोनों की शादी की बातें हो रही हैं, लेकिन अब यह खबर सामने आ चुकी है कि बस कुछ ही महीनों में एक एक्ट्रेस के साथ शादी रचाने वाले हैं।
अथिया शेट्टी के साथ होगी शादी
खबरों के अनुसार केएल राहुल अथिया शेट्टी के साथ विवाह बंधन में बंधंेगे। इन दोनों का अफेयर काफी दिनों से चल रहा है। कई बड़े अवसरों पर शेट्टी परिवार के साथ केएल राहुल को देखा गया है। खबरों के अनुसार सुनील शेट्टी अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स को बुलाएंगे। शादी किसी होटल या वैवाहिक स्थल से न होकर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले से होगी। एक फेमस वेडिंग ऑर्गेनाइजर अपनी टीम के साथ शादी की तैयारियों में लग चुके हैं।
मुंबई के पास स्टार होटल को छोड़कर अथिया और राहुल अपने ससुर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बेंगलुरु जहान में शादी करने वाले हैं। ये बंगला सुनील शेट्टी के दिल के बहुत ही करीब है। इस घर को उन्होंने अपनी पत्नी माना के साथ 17 साल पहले बनाया था। यह बड़े एरिया में बना हुआ है। ये बहुत आलीशान घर है। इस घर के चारों ओर हरियाली ही हरियाली है।
दिसंबर में आखिर या जनवरी में हो सकती है शादी
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की अभी डेट नहीं फिक्स हुई है। नवंबर में टी 20 विश्वकप से वापस आने के बाद शादी की तिथि दोनों परिवार तय करेंगे। माना जा रहा है कि शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। शादी में आने वाले मेहमानों को भी जल्दी ही बता दिया जाएगा कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते के जनवरी के पहले हफ्ते के लिए वह अपना समय खाली रखें। दोनों परिवार ने शादी के वेन्यू को पक्का कर लिया है। अब केएल राहुल शादी की डेट फिक्स करने वाले हैं, क्योंकि वह अपने वर्क के हिसाब से ही डेट तय करेंगे