Katrina-Vicky: कैटरीना कैफ को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने किया केस दर्ज !
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभिनेता विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस जानकरी के अनुसार आदित्य राजपूत नाम का एक शख्स काफी दिनों से कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया (Instagram)पर स्टॉक कर रहा था। इसके बाद पति विक्की कौशल ने उस लड़के को समझाने की कोशिश भी की लेकिन इसके बावजूद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस कारणवश विक्की कौशल को ये कदम उठाने पर मजबूर हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर इस शख्स का नाम आदित्य राजपूत है, लेकिन ये उसका असली नाम है या नहीं उसकी अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है। इसीलिए पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया है।
मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
एएनआई(ANI) की रिपोर्ट के मुताबिक बात करें तो मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि ये मामला मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब इस मामले की जांच में शुरू कर दी है और इस तरह से मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने आरोपी की पहचान की तो वो कैटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक करता था और अश्लील कमेंट्स भेजता था।
मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (धमकी) और 354 (डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने आईटी एक्ट 67(अश्लील तस्वीरें, कमेंट्स और वीडियो पोस्ट करने) के तहत भी मामला दर्ज किया है।
हाल ही में किया गया बर्थडे सेलिब्रेट
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया और वहां विक्की कौशल के भाई सन्नी कौशल और कैटरीना की कुछ दोस्त मौजूद थीं। इस सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट हुइं तो विक्की कौशल, कैटरीना के साथ बर्थडे के दिन मौजूद नहीं थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने वेकेशन के लिए मालदीव गए थे और उनकी मुंबई एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आईं थी।