हिज़ाब को लेकर कनीज़ फातिमा का बयान, जाने कौन हैं कनीज़ ?

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आने की खुशी लगभग सभी के चेहरों में देखने को मिल रही है। सभी विपक्षी दलों को इस बात का अंदाजा अब लग चुका है की कांग्रेस सिर्फ बोलती ही नहीं करती भी है।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आने की खुशी लगभग सभी के चेहरों में देखने को मिल रही है। सभी विपक्षी दलों को इस बात का अंदाजा अब लग चुका है की कांग्रेस सिर्फ बोलती ही नहीं करती भी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाली एकमात्र मुस्लिम महिला विधायक कनीज फातिमा ने दावा किया कि कांग्रेस हिजाब पर लगा बैन हटा देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में हिजाब पर लगे बैन और मुस्लिमों को मिलने वाले आरक्षण को वापस लाने का प्रस्ताव पास होगा।

Who is Kaneez Fatima Fought against Hijab ban once again became MLA-कनीज़  फातिमा...हिजाब बैन के खिलाफ लड़ी थी लड़ाई, एक बार फिर बनीं विधायक | Jansatta

कर्नाटक की एमएलए कनीज फातिमा ने बोली ये बात!

कांग्रेस की इकलौती मुस्लिम महिला विधायक कनीज फातिमा सीएए और एनआरसी के खिलाफ भी काफी मुखरता से अपनी बात रखती हैं। गुलबर्गा नॉर्थ सीट से विधायक फातिमा ने बीजेपी के प्रत्याशी चंद्रकांत पाटिल को करीब तीन हजार वोटों से मात दी थी। कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी ने मुस्लिमों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म कर लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय के कोटे को बढ़ा दिया था। जब कनीज फातिमा को कांग्रेस नेतृत्व ने 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा तो वह चौंक गई थीं। छह बार विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके उनके पति कमर उल इस्लाम का निधन हुए अभी पूरा एक साल भी नहीं हुआ था।

Karnataka: 'कांग्रेस हटाएगी हिजाब बैन, कर्नाटक की एकमात्र मुस्लिम महिला  विधायक कनीज फातिमा | Kaneez Fatima Karnataka only Muslim MLA Congress Will  Lift Hijab Ban

विधायक फातिमा ने बीजेपी के प्रत्याशी चंद्रकांत को 3 हजार वोटो से दी थी मात

वहीं, हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिला भारत में चुनावी राजनीति की पोस्टर फिगर नहीं बन सकती थी। इसके बावजूद कनीज गुलबर्गा उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो गईं। गुलबर्गा उत्तर की सीट पर उनके दिवंगत पति कमर उल इस्लाम का तीन दशकों तक कब्जा रहा था। इस सीट से जीत हासिल कर वह कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में एकमात्र मुस्लिम महिला विधायक बन गईं। कर्नाटक चुनाव 2023 में कनीज फातिमा की राह आसान नहीं रही। बीजेपी ने गुलबर्गा उत्तर सीट पर पूरा जोर लगाया। वहीं, कनीज की जेडीएस और एआईएमआईएम समेत मुस्लिम समुदाय के नौ अन्य उम्मीदवारों से भी चुनावी जंग थी।  उन्होंने कहा कि बीजेपी भी यहां अपने अभियान में काफी सक्रिय थी। खासकर जब उन्होंने देखा कि मैं हिजाब प्रतिबंध के मुद्दे पर कितनी मुखर थी। उन्हें पता था कि वोटरों के ध्रुवीकरण के लिए यह एक अच्छा मुद्दा हो सकता है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button