जोशीमठ पर मंडरा रहा खतरा, पीड़ितों के लिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम !
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद चमोली कलेक्टर ने प्रभावित लोगों को किराए के पैसे देने का आदेश जारी किया है उत्तराखंड सरकार...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद चमोली कलेक्टर ने प्रभावित लोगों को किराए के पैसे देने का आदेश जारी किया है उत्तराखंड सरकार प्रभावितों को छह महीने के लिए 4,000 रुपये प्रति माह किराया देगी। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी।
जोशीमठ में आई आपदा से सरकार हाई अलर्ट मोड में आ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे ऑपरेशन की कमान खुद संभाली है। शुक्रवार देर रात तक मुख्यमंत्री ने जोशीमठ के हालात और सुरक्षा व बचाव के हर संभव उपाय पर अधिकारियों से गहन विचार-विमर्श किया था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जोशीमठ का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यहां होने वाले कार्य आपदा प्रबंधन के नियमों के तहत ही होने चाहिए। लोगों की आजीविका प्रभावित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की पर्याप्त व्यवस्था करने और जरूरत पड़ने पर हेली सेवा की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबी प्रक्रिया को समाप्त करते हुए डेंजर जोन, सीवर, ड्रेनेज के उपचार जैसे कार्यों को तत्काल पूरा करने के साथ-साथ दीर्घकालीन कार्य योजना को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
सरलीकरण और त्वरित कार्रवाई ही सबसे बड़ा मंत्र होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा उपचार की सभी सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर देते हुए कहा कि यदि आवश्यक हो तो एयरलिफ्ट सुविधा की भी व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर एसीएस राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव शैलेश बगौली, सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।