Jharkhand Politics: सीएम हेमंत सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 48 वोट !
झारखंड में सियासी उठा पटक के बीच हेमंत सोरेन की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। हेमंत सोरेन की पक्ष में 48 वोट पड़े। जबकि विपक्ष को एक भी वोट नहीं मिला।
झारखंड में सियासी उठा पटक के बीच हेमंत सोरेन की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। हेमंत सोरेन की पक्ष में 48 वोट पड़े। जबकि विपक्ष को एक भी वोट नहीं मिला। इस दौरान भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने सरकार द्वारा विश्वास मत साबित करने की घोषणा की। फिलहाल सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
विपक्ष ने लोकतंत्र को नष्ट किया- सोरेन
विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, विपक्ष ने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। भाजपा विधायकों को खरीदने की बात करती है। आज हम सदन में अपनी ताकत दिखाएंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सत्र उन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए बुलाया है। लोग सामान खरीदते हैं लेकिन भाजपा विधायकों को खरीदती है। सोरेन ने भाजपा पर उनकी सरकार को अस्थिर करने का भी आरोप लगाया।
भाजपा ने किया पलटवार !
भाजपा की तरफ से नीलकंठ मुंडा ने पलटवार करते हुए कहा, झारखंड की जनता को लगता है कि सरकार भयभीत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष, न्यायपालिका या राज्यपाल में से किसी ने भी विश्वास मत नहीं मांगा, फिर यह डर क्यों है? यह विश्वास प्रस्ताव साबित करता है कि सरकार को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।
लाभ के पद का है आरोप !
आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन इन दिनों लाभ के पद (Office Of Profit) के आरोपों से घिरे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक पत्थर खनन पट्टा अपने नाम आवंटित कर लिया था। चुनाव आयोग ने उन्हें इस आरोप का दोषी मानते हुए राज्यपाल रमेश बैस से उनकी विधायक सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। राज्यपाल ने अभी तक इस मामले में आदेश की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।