Jharkhand: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत 9 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला ?

झारखंड के देवघर में भाजपा नेता निशिकांत दुबे समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला 31 अगस्त का है जब वह दुमका हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।

झारखंड के देवघर में भाजपा नेता निशिकांत दुबे समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला 31 अगस्त का है जब दुमका हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने और सहायता राशि सौंपने के लिए भाजपा नेता निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा समेत अन्य लोग देवघर एयरपोर्ट पर चार्टड प्लेन से आए थे। इस दौरान वापसी के समय विवाद को लेकर देवघर जिला प्रशासन और निशिकांत दुबे आमने सामने आ गए हैं। मामले में एयरपोर्ट पर तैनात DSP सुमन की तरफ से निशिकांत दुबे समेत सात के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक मामले पर केस दर्ज किया गया है।

यह है पूरा मामला !

दरअसल, 31 अगस्त को निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा समेत अन्य कुछ लोग दुमका हत्याकांड पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सासंद चार्टर्ड प्लेन से देवघर के एयरपोर्ट पर उतरे। वह पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें आर्थिक सहायता राशि दी। इसके बाद सांसद शाम को 5:30 बजे हवाई अड्डे पहुंचे और प्लेन में सवार हो गए। लेकिन ATC ने उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में विवाद की स्थिति पैदा हो गई और पायलट समेत सांसद दुबे और अन्य लोग जबरन ATC की बिल्डिंग में घुस आए और ATC अधिकारियो से जबरदस्ती किल्यरेंस लिया गया। इसके बाद सभी नेता प्लेन में सवार होकर दिल्ली पहुंच गए।

Related Articles

fir lodged 7 including bjp mp nishikant dubey kapil mishra manoj tiwari in  deoghar | BJP सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा समेत 7 लोगों के  खिलाफ FIR दर्ज, जानें- क्या

DSP ने लगाए आरोप !

इस मामले में एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे DSP ने देवघर के कुंडा में सांसद दुबे समेत 9 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। DSP ने चार्टर्ड प्लेन के पायलट और सांसद निशिकांत दुबे समेत अन्य पर आरोप लगाए हैं कि इन सभी ने ATC की बिल्डिंग में जबरन घुसकर दबाव बनाते हुए नियमों का उल्लंघन किया और प्लेन के उड़ान भरने के लिए क्लियरेंस लिया।

Aaj ke samachar, BJP सांसद निशिकांत दुबे समेत 9 के खिलाफ दर्ज हुई FIR... |

FIR के बाद आया निशिकांत दुबे का बयान !

निशिकांत दुबे के साथ प्लेन में सवार लोगों के अनुसार फ्लाइट ने सूर्यास्त होने के 10 मिनट बाद ही टेकऑफ (Take Off) कर लिया था। जबकि नियमो के मुताबिक सूर्यास्त के 20 मिनट के बाद टेकऑफ नही किया जा सकता। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खुश करने के लिए यह FIR दर्ज की गई है।

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक: BJP सांसद निशिकांत दुबे समेत 9 के खिलाफ  FIR दर्ज - Deoghar airport security lapse FIR registered against 9  including BJP MP nishikant dubey manoj tiwari ntc ...

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button