पूर्व पीएम शिंजो आबे पर बात करते हुए भावुक हुए जापानी पीएम, कही ये बात !

हमले की जानकारी से पता चला है कि हमलावर पत्रकार के तौर पर मौजूद था, उसने मौके का फायदा उठाकर शिंजो आबे को गोली मार दी

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमले की जानकारी से पता चला है कि हमलावर पत्रकार के तौर पर मौजूद था। उसने मौके का फायदा उठाकर शिंजो आबे को गोली मार दी। उसी समय जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आक्रमण के बाद देश को संबोधित किया। इसपर भी वह इमोशनल नजर आए।

आबे को बचाने के लिए सब कुछ कर रहे

उन्होंने एक बयान में हमले की निंदा करते हुए कहा कि “यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।” हम सब कुछ करेंगे… इस बार डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।”

यामागामी को गोली मारने के संदेह में गिरफ्तार किया

आपको बता दें कि यह घटना उस वक्त हुई जब वह जापान के नारा में भाषण दे रहे थे। 67 वर्षीय शिंजो आबे का हार्ट फेल हो गया है और उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया हैं। डॉक्टरों को उनके बचने की बहुत कम उम्मीद है। वहीं, 41 वर्षीय व्यक्ति तेत्सुया यामागामी को गोली मारने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

एक तमंचा भी बरामद किया गया

जापान की एक न्यूज ने बताया कि पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में नारा में 41 वर्षीय पूर्व सैन्य व्यक्ति यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही एक तमंचा भी बरामद किया गया है जिसे आरोपी ले जा रहा था।

जापानी मरीन कॉर्प्स का पूर्व सदस्य

बता दें कि जिस संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है उसको लेकर रॉयटर्स ने जापान के फ़ूजी टीवी के हवाले से कहा कि वह जापानी मरीन कॉर्प्स का पूर्व सदस्य है। वहीं व्हाइट हाउस ने हमले में कहा, ”जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति हमारी संवेदना है ।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button