Lohri Festival: 13 जनवरी या 14, जानें द्रिक पंचांग के अनुसार कब है “लोहड़ी” का शुभ मुहूर्त !
नया साल शुरू होते ही भारत में त्योहारों का सिलसिला फिर से शुरू हो जाता है। वहीं देश में मनाए जानें वाले साल के पहले त्योहार की बात करे तो महज दो दिनों में लोहड़ी जो की पंजाब का एक बेहद ही लोकप्रिय त्योहार है।

नया साल शुरू होते ही भारत में त्योहारों का सिलसिला फिर से शुरू हो जाता है। वहीं देश में मनाए जानें वाले साल के पहले त्योहार की बात करे तो महज दो दिनों में लोहड़ी जो की पंजाब का एक बेहद ही लोकप्रिय त्योहार है। कई राज्यों में मनाया जाएगा। यह त्योहार सर्दियों की फसलों के पकने के साथ-साथ नई फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। लोहड़ी पारंपरिक लोक गीतों और नृत्यों के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन, परिवार और दोस्तों के बारे में है।
कब है लोहड़ी का शुभ मुहूर्त
अब बात आती है लोहड़ी से जुड़े सही दिन और शुभ मुहूर्त की तो बता दें अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस वर्ष लोहड़ी किस दिन मनाई जाए। बहुत से लोग भ्रमित हैं कि यह 13 या 14 जनवरी को पड़ता है। बात करे द्रिक पंचांग की तो उसके अनुसार अनुसार लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी 2023 शनिवार को मनाया जाएगा। इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 रविवार को पड़ रही है। इसके अलावा बात करे ब्रह्म मुहूर्त की तो वह सुबह 5 बजे से 27 बजे से सुबह 6 बजे तक और लोहड़ी संक्रांति तिथि सुबह 8 बजे से शाम 57 बजे तक रहेगी।
लोहड़ी से जुडी पौराणिक कथा
मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाए जानें वाले इस त्योहार को जिसे लोहड़ी और लाल लोई के नाम से भी जाना जाता है। लोहड़ी का शुभ त्योहार हरियाणा और पंजाब के लोगों द्वारा विशेष रूप से हिंदू और सिख समुदायों द्वारा व्यापक रूप से मनाया जाता है। इस फेस्टिवल के पीछे की वजह या कहानी की बात करे तो लोहड़ी से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध लोककथा दुल्ला भट्टी की किंवदंती, जो मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल के दौरान पंजाब में रहती थी, वह अमीरों को लूटता था और गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करता था।
इतिहासकारों का दावा है कि उन्होंने एक बार एक बच्चे को अपहरणकर्ताओं से बचाया और उसे अपनी बेटी की तरह पाला। यहां तक कि उसने अपनी शादी के दिन भी बिना किसी पुजारी के रस्में पूरी कीं। लोग हर साल लोहड़ी पर पारंपरिक गीत ‘सुंदर मुंदरी’ गाना शुरू कर देते थे क्योंकि वे उसे प्यार करते थे और उसकी प्रशंसा करते थे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।