जवान ने साथियों पर फायरिंग कर खुद को मारी गोली !

अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया और जवानों में खलबली मच गई, मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( INDO TIBBAT BORDER POLICE ) की 8वीं बटालियन के एक सिपाही ने फायरिंग कर दी। जिसमें उनके 3 साथी घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया और जवानों में खलबली मच गई। बाद में उसने खुद को गोली मार ली। इस घटना में उस जवान की मौत हो गई है।

उसके तीन साथी घायल हो गए

एक प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी के मुताबिक, आईटीबीपी प्रशासन ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 8वीं बटालियन के एक जवान ने सर्विस गन से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे उसके तीन साथी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक जवान की फायरिंग के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए

सैनिकों में दहशत का माहौल था। इससे पहले कि अन्य जवान उसे पकड़ पाते, उसने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, फायरिंग में घायल हुए अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईटीबीपी के मुताबिक घायलों की हालत स्थिर है। उधर, मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button