Slumdog Millionaire star Dev Patel: भारतीय मूल अभिनेता ने अपनी परवाह न करते हुए बचाई अजनबी की जान, जानिए पूरी खबर !

देश हो या विदेश भारतीय अपनी सभ्यता कभी नहीं छोड़ते,ऐसा ही कुछ विदेश में रहने वाले भारतीय मूल कलाकार ने किया है।

देश हो या विदेश भारतीय अपनी सभ्यता कभी नहीं छोड़ते,ऐसा ही कुछ विदेश में रहने वाले भारतीय मूल कलाकार ने किया है। आपको बता दे अपनी जान की परवाह न करते हुए उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति की जान बचाई जिसके बाद उनके फैंस फ़िल्मी हीरो के साथ साथ उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं।

 

क्या था पूरा वाकया

लाइफ ऑफ पाई(life of pi)और स्लम डॉग(Slumdog-millionair)मिलेनियर फिल्मों से मशहूर हुए देव पटेल मूल रूप से भारत के निवासी है जो की ऑस्ट्रेलिया में रहते है। आपको बता दे एक चाकूबाजी की घटना को रोकने के लिए बीच में कूद पड़े। यह घटना मंगलवार की हैं जब देव अपने घर के पास के एक जनरल स्टोर में अपने दोस्तों के साथ गए थे।

तभी स्टोर के पास ही एक कपल लड़ाई कर रहा था। लड़ाई के दौरान ही महिला ने पुरुष के सीने में चाकू मारने की कोशिश की तभी देव और उनके दोस्त इस चाकूबाजी के बीच आ गए और उस घायल व्यक्ति की एंबुलेंस आने तक तब तक हिफाजत की। सूत्रों के मुताबिक उस व्यक्ति को छोटी बड़ी चोट आई है, वहीं उस को अस्पताल में भर्ती किया गया है अभी उसकी हालत ठीक बताई जा रही हैं साथ ही हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

सभी ने की तारीफ

इस घटना का पता चलते ही देव के इंडियन फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं, लोग उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं आपको बता दे देव पटेल 2008 में आई डैनी बॉयल की फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर से दुनिया भर में मशहूर हुए थे ।इस फिल्म में देव ने एक इंडियन बच्चे का किरदार निभाया था वहीं इस फिल्म को 8 ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button