भारतीय शख्स ने जुगाड़ से बना डाली दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन !

आंध्र प्रदेश के साई तिरुमालानेदी ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाकर इतिहास रच दिया है | ये छोटी सी मशीन सिर्फ 37mm x 41mm x 43mm है।

भारत को आधुनिक आविष्कारों से लेकर प्राचीन परंपराओं तक के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। भारत में कई लोग हैं जिन्होंने आपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कराया है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले साई तिरुमालानेदी ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाकर इतिहास रच दिया है | ये छोटी सी मशीन सिर्फ 37mm x 41mm x 43mm (लगभग डेढ़ इंच से थोड़ी बड़ी) है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त तिरुमालानेदी ने इसे एक व्यक्तिगत चुनौती के रूप में लिया।

World's Smallest Washing Machine Built By India's Sai Tirumalaneedi  Guinness World Record - Guinness World Records: भारतीय शख्स ने बनाई दुनिया  की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ...

दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन

हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शायर किया है, जिसमें साई तिरुमलनिधि को दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाने का रिकॉर्ड बनाते देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में इस मशीन के बारे में जानकारी भी दी गई है। साई तिरुमलानीदी की अनोखी क्रिएटिविटी दुनिया भर के लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले साई तिरुमलानीदी ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाने के लिए वैश्विक ख्याति हासिल की।

India's Sai Tirumalaneedi Creates World's Smallest Washing Machine, Earns  Guinness World Record Recognition (Watch Video) - www.lokmattimes.com

कपड़े को डिटर्जन से साथ धोकर भी दिखाया

इसका साइज जानकर आप हैरान रह जाएंगे, जो मात्र 37 मिमी x 41 मिमी x 43 मिमी (1.45 इंच x 1.61 इंच x 1.69 इंच) का है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वेबसाइट के मुताबिक, साई खुद के लिए यह उपलब्धि हासिल करना चाहते थे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह साई इस नन्ही सी वॉशिंग मशीन को बड़ी मेहनत से बना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस वॉशिंग मशीन में कपड़े को डिटर्जन से साथ धोकर भी दिखाया है।

दुनिया की सबसे छोटी चम्मच, Guinness World Record में दर्ज हुआ नाम -  Navratan Prajapati Murtikar Guinness World Record Smallest wooden spoon NTC  - AajTak

सबसे छोटा चम्मच बनाकर धमाल ही मचा दिया

कुछ ऐसा ही तेलंगाना के गौरीशंकर गुम्मादिहला ने भी किया था, उन्होंने तो दुनिया का सबसे छोटा चम्मच बनाकर धमाल ही मचा दिया था। ये चम्मच इतना छोटा है कि इसे एक चींटी भी आसानी से पकड़ सकती है। बता दें, इस लकड़ी के चम्मच की लंबाई सिर्फ 4.5 मिलीमीटर यानी 0.18 इंच है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button