इस ट्रेडिशनल लुक में बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं नोरा फतेही, देखें वीडियो!
अपने डांस से स्टेज पर आग लगाने वाली नोरा फतेही हाल ही में हॉलिडे से लौटी हैं। नोरा ने बीच के पास अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका...
अपने डांस से स्टेज पर आग लगाने वाली नोरा फतेही हाल ही में हॉलिडे से लौटी हैं। नोरा ने बीच के पास अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और उनके इस लुक को देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए। ताजा जानकारी के मुताबिक नोरा फतेही भारत लौट आई हैं क्योंकि बॉलीवुड के पपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नोरा का एक वीडियो शेयर किया है। वैसे तो नोरा का हर लुक लोगों के दिल को खुश कर देता है, लेकिन ट्रेडिशनल लुक में नोरा का जादू ही अलग है।
#NoraFatehi so beautiful girl 😘🔥🔥 pic.twitter.com/SnxpTSaC0u
— 🇮🇳 chetanjesani9🇮🇳 (@ChetanJesani9) October 14, 2022
नोरा का ट्रेडिशनल लुक मचा रहा हलचल
इस नए लुक में नोरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नोरा ने एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना हुआ है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है और नेकलेस नोरा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। डांस दिवा आमतौर पर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं लेकिन उन्हें ऐसे ट्रेडिशनल अवतार में देखना नोरा के फैंस के लिए खुशी के पल हैं। नोरा को इस अवतार में देख कमेंट में नोरा की तारीफों की बाढ़ आ गई।
#NoraFatehi spotted at Film City in goregaon 💃🔥 @viralbhayani77 pic.twitter.com/0R6oZANzj6
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) October 18, 2022
उनके फैन्स ने कमेंट सेक्शन को जमकर दिल के इमोजी से भर दिया और नोरा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कुछ फैन्स ने उन्हें ‘गॉर्जियस’ और कुछ फैन्स को ‘ब्यूटीफुल’ कहा।
फीफा वर्ल्ड कप की थीं थिरकती नजर आयेंगी
हाल ही में नोरा का बांग्लादेश में शो रद्द कर दिया गया है लेकिन नोरा जल्द ही फीफा वर्ल्ड कप में नजर आएंगी। नोरा फीफा वर्ल्ड कप की थीम पर खुद गाएंगी और डांस करेंगी। नोरा फीफा विश्व कप में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।