कलंक-ए-दहेज : इंजीनियर परिवार की ” अनपढ़ ” सोंच !
लड़के वाले पहले दिए गए दहेज के सामान को घटिया बताकर शादी से कर रहे इंकार, कल आने वाली थी बारात
आज 21 सदी के दौर में जब लोग नई सोंच नई उमंग नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने को सोंचते है। आज का यूथ दहेज़ ( dowery ) जैसी कुरीतियों से दूर रहकर नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का काम करता है। लेकिन दुर्भाग्य से समाज में अभी भी ऐसे लोग है जो इस कुरीति को आगे बढ़ाने में जरा सा भी संकोच नहीं करते है।
सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग शूट के वीडियो और फोटो डालकर 7 दिन बाकी, 5 दिन बाकी के मैसेज डाले जा रहे थे। पूरा मामला भरतपुर के शहर मथुरा गेट थाना क्षेत्र का है। जहाँ कृषि अनुसंधान विभाग, भरतपुर के टेक्निकल अधिकारी गोविंद प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी नेहा की ब्रज नगर में रहने वाले लखन सिंह के बेटे सोनवीर चौधरी के साथ 21 अप्रैल को शादी होनी है। मंगलवार को वे अपने रिश्तेदारों के साथ लगन लेकर लड़के वालों के घर पहुंचे थे, लेकिन लड़के वालों ने गेट लॉक कर दिया। इसके बाद घर के अंदर से पत्थर फेंके और गाली-गलौज भी की।
इसके बाद जब उन्होंने कारण जानना चाहा तो लड़के वालों ने कहा कि आपने दहेज का कचरा सामान दिया है, यह हमारे लायक नहीं है। लड़के वालों ने कहा कि दहेज कम है, सामान अच्छा नहीं दिया। अच्छा दहेज दो।
गोविंद प्रसाद ने बताया कि कितना दहेज चाहिए, यह तो वे बोल नहीं पाए, लेकिन कहा कि हमारे हिसाब से ठीक दहेज नहीं दिया।
तो वहीँ इस मामले पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जब इस सम्बन्ध में पुलिस ने लड़के के घरवालों से बात करनी चाही तो गेट पर ही घर की महिलाओं ने पुलिस को न तो अंदर आने दिया न ही उनसे कोई बात की।